फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less rainfall, drinking water crisis may deepen

Pithoragarh News: कम बरसे मेघ, गहरा सकता है पेयजल संकट

Wed, 18 Oct 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Less rainfall, drinking water crisis may deepen
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पिछले नौ माह में वर्ष 2022 की तुलना में कम बारिश हुई है। बारिश कम होने से प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। अगर सर्दियों में बारिश और बर्फबारी कम हुई तो जिले के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा सकता है।
बारिश के कम होने का असर प्राकृतिक जल स्रोतों पर साफ दिखाई दे रहा है। पिथौरागढ़ से धारचूला तक करीब 100 स्थानों पर मानसूनकाल खत्म होने के बाद पहाड़ियों से पानी बहता रहता था लेकिन इस बार कुछ ही स्थानों पर पानी दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नौले और धारों में भी कम बारिश का असर दिख रहा है।
विज्ञापन

इधर बारिश कम होने का असर धान, मड़ुवे और बागवानी पर असर पड़ा है। वर्तमान में कृषि विभाग और उद्यान विभाग ने उत्पादन के आंकड़े एकत्र नहीं किए हैं। इस बार उत्पादन कम होने की संभावनाएं जताई जा रही है। राज्य मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि इस बार पिथौरागढ़ में कम बारिश हुई है। अन्य स्थानों में ठीक बारिश हुई है। इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले और इस वर्ष बारिश की तुलना मिमी में
वर्ष 2022 बारिश वर्ष 2023 बारिश
जनवरी 501.50 जनवरी 82.20
फरवरी 314.80 फरवरी 42.60
मार्च 31.50 मार्च 322.70
अप्रैल 96.20 अप्रैल 258.10
मई 1005.50 मई 614.50
जून 1210.80 जून 928.40
जुलाई 2861.50 जुलाई 2692.60
अगस्त 2168.30 अगस्त 2440.30
सितंबर 1950.60 सितंबर में 892.80
मौसम के साफ रहने का अनुमान
पिथौरागढ़। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में आठ से 10 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और बारिश हो सकती है। निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चल सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed