फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Facility in CHC Berinag

Pithoragarh News: उच्चीकृत होने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Less Facility in CHC Berinag
सीएचसी बेड़ीनाग।संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा मिले आठ साल से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बावजूद सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

करीब पचास हजार से अधिक आबादी वाले बेड़ीनाग के सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। आठ साल पहले कांग्रेस सरकार ने पीएचसी को सीएचसी बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 23 जून 2015 को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी थी जिसमें डॉक्टरों समेत 10 पदों को स्वीकृत दी गई। इसका आदेश स्वास्थ्य केंद्र को भी कर दिया गया था।
विज्ञापन

पीएचसी को सीएचसी तो बना दिया लेकिन अस्पताल को न तो सुविधा दी गई और न ही यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई। कई बार लोगों ने सीएचसी की सुविधा देने की मांग भी की लेकिन किसी भी सरकार ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में थल, बर्षायत, संगौड़, लोहाथल, कोटमन्या, अराड़ी, चौकोड़ी, कांडेकिरोली, चौड़मन्या, बोराआगर, बांसपटान के साथ ही गणाई, कांडा, बागेश्वर, कपकोट, थल क्षेत्र के कई गांवों के लोग उपचार के लिए आते हैं लेकिन यहां पर सुविधा पर्याप्त न होने के कारण मरीजों को जिला चिकित्सालय और हल्द्वानी अस्पताल जाना पड़ता है। कई बार तो मरीज अस्पताल तक पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं। क्षेत्र की जनता आज भी विशेषज्ञ डॉक्टरों का इंतजार कर रही है।
बेड़ीनाग सीएचसी में डिजिटल एक्सरे लग गया है। स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार की जांचें की जा रहीं हैं लेकिन सीएचसी के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ ही अल्ट्रासाउंड व्यवस्था की कमी है। - सिद्धार्थ पाटनी चिकित्सा प्रभारी।
बेड़ीनाग में सीएचसी तो बना दिया गया लेकिन वर्तमान में अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए अन्य स्थानों मे जाना पड़ता है। महिला प्रसूति विशेषज्ञ न होने से परेशानी होती है। सरकार को महिलाओं की समस्या को देखते हुए सीएचसी में अल्ट्रासाउंड, विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति करनी चाहिए। - आशा भैंसोड़ा, सभासद बेड़ीनाग।

बेड़ीनाग सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण अधिकतर मरीज हायर सेंटर रेफर कर दिए जाते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। आखिर कब तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते लोग पिथौरागढ़, हल्द्वानी या अन्य जगह रेफर होते रहेंगे। - प्रकाश बोरा सामाजिक कार्यकर्ता, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed