{"_id":"6ae0df8adb887b174d088302","slug":"leopard-kills-a-goat-in-seri-kaniyana-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-146156-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेरी कनियाना में तेंदुए ने बकरी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेरी कनियाना में तेंदुए ने बकरी को उतारा मौत के घाट
Tue, 27 Oct 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के सेरी कनियाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुए ने एक बकरी की मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्यजीव से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि 25 अक्तूबर रविवार को सेरी कनियाना स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप तेंदुए ने चारा चुंग रही जगदीश राम की एक बकरी पर हमला कर उसे मार डाला।
स्थानीय जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया कि उसी दिन डोबाभागू में भी तेंदुआ दिखाई दिया। आबादी के आसपास तेंदुए के दिखने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीण मुकेश कुमार, कुंवर राम, मदन प्रसाद और जगदीश चंद्र ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर राजकीय पालिटेक्निक में लगाए गए ट्रैप कैमरे में तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल पाई है। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही छात्र-छात्राओं से सतर्कता बरतने और सावधानी से आवाजाही करने की अपील की जा रही है।
--