फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard in pithauragarh

Pithoragarh News: आबादी की ओर तेंदुए का रुख होने से दहशत में लोग

Thu, 07 Sep 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard in pithauragarh
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। तेंदुए शिकार की तलाश में जंगल को छोड़कर आबादी का रुख कर रहे हैं। इसके चलते गांवों में दहशत है। वन विभाग की टीम लगातार गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को सावधान कर रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगे चंडाक, मोस्टमानू, तड़ीगांव, दौला, पपदेव, पौण, बजेटी, कुसौली, ऐंचोली, गुरना आदि जगहों पर तेंदुए जंगल से आबादी की ओर पहुंच रहे हैं। शिकार की तलाश में घात लगाए तेंदुए कब लोगों पर हमला कर दें कहा नहीं जा सकता। इधर वन क्षेत्राधिकारी पीएस देउपा ने बताया कि लोगों को तेंदुए से सावधान रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने लोगों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और समूह में खेतों में जाने की अपील की है।
विज्ञापन


इधर बेड़ीनाग में क्षेत्र के नगौर गांव में महिला पर तेंदुए के हमले से लोग सहमे हुए हैं। जिपं सदस्य दिवाकर रावल ने वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा के माध्यम से प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि चौड़मन्या, राईआगर क्षेत्र में आए दिन तेंदुए की धमक से लोग डरे हुए हैं। एक साल में तेंदुए दो बच्चों की जान ले चुके हैं। तेंदुए के हमले के बाद लोग छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। उन्होंने तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद फोटो 06 पीटीएच 15 पी- चंडाक के मोस्टमानू में लोगों को जागरूक करती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा घाट पर गुर्राने के बाद अब थ्वालखेड़ा में दिखा तेंदुआ

टनकपुर (चंपावत)। दो दिन पहले शारदा घाट पर अग्निशमन केंद्र के पास गुर्राहट सुनाई देने के बाद अब तेंदुआ थ्वालखेड़ा में दिखाई दिया है। इससे आसपास तेंदुए की दस्तक से गांव में दहशत बनी हुई है।
दो माह पूर्व सूखीढांग के गजार गांव से लगे जंगल में भोजनमाता महिला की जान लेने के बाद टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के आठवें मील से बस्तिया के बीच तेंदुए ने राह चलते दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर छह से ज्यादा लोगों को घायल किया है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और चार कैमरा ट्रैप लगाए लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि फिलहाल कुछ दिनों से तेंदुआ नजर नहीं आया है। फिर भी राह चलते दोपहिया वाहन सवारों को सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इधर दो दिन पहले शारदा घाट के पास अग्निशमन केंद्र के पास गुर्राहट कर दहशत फैलाने के बाद अब तेंदुआ थ्वालखेड़ा के पास दिखाई दिया है। पूर्व गाम प्रहरी धर्मानंद शर्मा ने बताया कि सुबह के समय वह दुकान खोलने जा रहे थे तो कुछ दूरी पर उन्हें सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।


मुनस्यारी में पकड़े गए 24 बंदर

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वन विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए बूंगा बाजार में पिंजरा लगाकर 24 बंदर कैद किए। बंदरों के उत्पात से काफी समय से लोग परेशान हैं। खेतों के साथ ही घरों में घुसकर बंदर खेती और सामान को बर्बाद कर रहे हैं। रेंजर विजय भट्ट का कहना है कि जिन गांवों में बंदरों की दहशत है वहां के प्रधान इसकी सूचना लिखित में वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed