फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard girl injured in the attack, referred to Haldwani

तेंदुए के हमले में बालिका घायल, हल्द्वानी रेफर

Tue, 20 Dec 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard girl injured in the attack, referred to Haldwani
तेंदुए के हमले में घायल बालिका का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

इस तहसील के बड़ावे ग्राम पंचायत के अंतर्गत ज्ञालपानी गांव में सोमवार रात तेंदुए ने एक बालिका को घर से उठाकर 60 मीटर दूर पहुंचा दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को रात ही में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंगलवार की सुबह उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, गांव में तेंदुआ आने से भारी दहशत है। डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने घायल बालिका के इलाज के लिए दस हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है और वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि तत्काल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएं।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश कापड़ी, जीवन पुनेठा और शंकर दत्त कापड़ी ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि ज्ञालपानी गांव में लछमन चंद की आठ वर्षीय बेटी रोशनी किचन में पानी लेने गई थी, तभी तेंदुआ अंदर घुस आया और रोशनी को घसीटते हुए 60 मीटर दूर तक ले गया। रोशनी के चिल्लाने पर परिवार और गांव के लोग हल्ला करते हुए तेंदुए के पीछे भागे। लोगों को आता देख तेंदुआ बालिका को छोड़कर चला गया। रोशनी के सिर और आंख में गंभीर चोट है। डॉक्टरों के अनुसार तेंदुए के पंजे से रोशनी का एक आंख डैमेज हो गया है।
विज्ञापन


उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। घायल बालिका बड़ावे स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। एसडीएम एसके पांडे ने जिला अस्पताल जाकर घायल बालिका का हालचाल जाना। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed