फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard activity in Dobabhagu creates panic

Pithoragarh News: डोबाभागू में तेंदुए की सक्रियता से दहशत

Thu, 15 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Leopard activity in Dobabhagu creates panic
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत डोबाभागू में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर विशेष जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के आवश्यक उपाय बताए। वनकर्मी प्रकाश नाथ गोस्वामी ने ग्रामीणों से अकेले सुनसान रास्तों पर न जाने, सुबह-शाम के समय विशेष सावधानी बरतने और बच्चों को अकेला न भेजने को कहा। साथ ही घरों के आसपास झाड़ियां साफ रखने की अपील की। विनोद कुमार और दीपक कुमार सहित कई ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन



----
तेंदुए की दस्तक के बाद से गांव में डर का माहौल बना हुआ है। तेंदुए की आवाजाही के कारण ग्रामीणों को काफी सतर्क रहना पड़ रहा है। सबसे अधिक चिंता बुजुर्गों और बच्चों की रहती है। -माधोराम, ग्रामीण, डोबाभागू
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ कब और किस रास्ते से गांव के आसपास पहुंच जाए, इसे लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। लोग शाम के बाद अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। -जगदीश तिवारी, ग्रामीण, डोबाभागू


तेंदुआ दिखने पर उसे उकसाएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर जाकर तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि समय पर उचित कदम उठाए जा सकें।-नंद किशोर पंत, रेंजर, काली कुमाऊं रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article