फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Legislator Chufal angry over not being made the chief guest

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथी नहीं बनाएं जाने से डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Legislator Chufal angry over not being made the chief guest
विधायक बिशन सिंह चुफाल को मनाकर कार्यक्रम में वापस लाते डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न बनाए जाने से विधायक बिशन सिंह चुफाल नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि उनका अपमान हुआ है कहा आगामी विस सत्र में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। उनका कहना है कि उन्हें कार्यक्रम को लेकर जो आमंत्रण पत्र मिला था उसमें विधायक,सांसद, जिपं अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष आदि को बुलाया गया था।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, उद्यान , कृषि समेत कई विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस कार्यक्रम में केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस मौके पर विधायक बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र मिला था, इसलिए वह कार्यक्रम में कार्यक्रम आ गए। उन्होंने कहा कार्यक्रम में जिन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया था वह प्रोटोकॉल में नहीं आते हैं। जब चुफाल कार्यक्रम से उठकर बाहर चले गए तो डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे दौड़कर उनके पीछे चले गए। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जब डीएम से इसको लेकर वार्ता की तो बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने के लिए उन्हें ऊपर से आदेश थे। इसके बाद विधायक चुफाल कार्यक्रम में वापस आ गए। विधायक बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि कार्यक्रम में एक चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान हुआ है। कहा कि आगामी विस सत्र में वो विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। इस मामले में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि विधायक किसी काम को लेकर कार्यक्रम से बाहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed