फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lawyers boycotted work, work was affected

Pithoragarh News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, कामकाज रहा प्रभावित

Sat, 15 Nov 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lawyers boycotted work, work was affected
पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में कार्य बहिष्कार करते हुए बैठक में शामिल अ​धिवक्ता। स्रोत : बार संघ
पिथौरागढ़। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर जिले के वकीलों ने भी कार्य बहिष्कार किया। वकील पूरे दिन न्यायालयों में बैठे रहे जिससे कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिला न्यायालय में जिला बार संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर बैठक की। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ने सरकार से प्रदेश में किसी भी स्थान पर न्यायालय के भवन के निर्माण के दौरान अधिवक्ताओं के लिए चैंबर का निर्माण करने की मांग की थी। सरकार ने इससे हाथ पीछे खींचे हैं। न्यायालयों में उनके बैठने के लिए उचित स्थान नहीं है। इस अनदेखी से आहत होकर उन्हें कार्य बहिष्कार करना पड़ा है।
विज्ञापन

वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां बार संघ के उपाध्यक्ष अनिल रौतेला, सचिव पंकज शर्मा, उपसचिव विनोद मतवाल, कोषाध्यक्ष सुमित पंत, दिनेश पंत, सुभाष सिंह, टीएन पंत, आईपी पंत, एनडी पांडे, बृजेश जोशी, आलोक चौधरी, निर्मल चौधरी, अजय बोरा, प्रमोद पंत, सुंदर महर सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed