फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lawyer arrested for the second time with 6.31 grams of heroin

Pithoragarh News: 6.31 ग्राम हेरोइन के साथ वकील दूसरी बार गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Lawyer arrested for the second time with 6.31 grams of heroin
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हेरोइन की तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने 6.31 ग्राम हेरोइन के साथ वकील को गिरफ्तार किया। आरोपी वकील पहले भी हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीते बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर ऐंचोली बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने एक स्कूटी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते हुए चालक स्कूटी सहित भागने लगा। टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। उसके पास से 6.31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगदंबा कॉलोनी निवासी संदीप जोशी (32) के रूप में हुई जो बार काउंसिल का सदस्य भी है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूर्व में वह दिन के समय मैदानी क्षेत्रों से हेरोइन लाता था। पुलिस ने पिछली बार उसे इसी स्थान पर पकड़ लिया था। इस बार उसने रात के समय हेरोइन तस्करी करने की सोची लेकिन इस बार भी पुलिस के शिकंजे में फंस गया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के बााद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर तस्करी की चेन खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेरोइन बेखौफ चढ़ रही मैदान से पहाड़
सीमांत जिले में हेरोइन की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। तस्कर बेखौफ मैदान से हेरोइन पहाड़ पहुंचा रहे हैं। कुछ तस्करों को पुलिस पकड़ पा रही है तो कई सबकी आंखों में धूल झोंक कर हेरोइन को युवाओं तक पहुंचाकर उन्हें नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक 363.59 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई है। इन मामलों में 17 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। ऐसे कई मामले हैं जिनमें तस्कर अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं और पुलिस को खबर तक नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed