{"_id":"59b56d5b4f1c1be67f8b5a44","slug":"landslide-in-chalmachilasun-village-demolish-one-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलमाछिलासूं गांव में भूस्खलन, एक मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलमाछिलासूं गांव में भूस्खलन, एक मकान ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के छलमाछिलासूं गांव में भूस्खलन की चपेट में आकर टूटा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के छलमाछिलासूं गांव में भूस्खलन की चपेट में आकर एक मकान ध्वस्त हो गया है और पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है। पांच सितंबर की रात गांव के पास की पहाड़ी दरकी थी। उसके बाद से लगातार भूकटाव हो रहा है। शनिवार शाम पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे की चपेट में आकर जगत वर्मा का मकान ध्वस्त हो गया। परिवार के लोगों की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सिंदल प्रसाद और समाजसेवी जितेंद्र वर्मा ने गांव में भूस्खलन के कारण हो रहे खतरे की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम आरके पांडे के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक छलमाछिलासूं गांव को रवाना हो गए हैं। छलमाछिलासूं गांव में 80 परिवार रहते हैं। सभी लोग भारी दहशत में हैं। गांव के लोगों ने बताया कि बिना बारिश के भी पहाड़ी से पत्थर गिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे आने-जाने में भी खतरा हो रहा है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि ज्यादा खतरे से घिरे परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए और भूकटाव रोकने के लिए शीघ्र कदम उठाया जाए, लेकिन अब तक प्रशासन ने इन परिवारों को शिफ्ट करने की कार्रवाई नहीं की है। धारचूला क्षेत्र में अपेक्षाकृत ज्यादा बारिश होती है और भूस्खलन की दृष्टि से यहां कई गांव संवेदनशील हैं।
विज्ञापन