{"_id":"5c990ad9bdec2214130e6533","slug":"landslide-again-in-gurauli-hill","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ौली में पहाड़ी से फिर हुआ भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ौली में पहाड़ी से फिर हुआ भूस्खलन
Mon, 25 Mar 2019 10:37 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से गुड़ौली में बंद पड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग गुड़ौली के पास पहाड़ी दरकने से पिछले सात दिन से बंद पड़ा है। सीमा सड़क संगठन (ग्रिफ) ने सोमवार को मलबा और बोल्डर हटाकर सड़क खोलने का दावा किया था।
अलबत्ता हल्की बूंदाबांदी में फिर से पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते सड़क नहीं खोली जा सकी।
19 मार्च की शाम गुड़ौली के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान ब्लास्टिंग के चलते पहाड़ी दरक गई। इससे भारी मात्रा में मलबा और बड़े बोल्डर सड़क पर गिर गए। पहाड़ी में करीब 40 मीटर स्लाइड जोन बन गया है। ग्रिफ ने मलबा हटाने के लिए 30 मजदूर और चार जेसीबी लगाई। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने भी मौके पर सड़क का निरीक्षण कर तेजी से मलबा हटाने के निर्देश दिए थे।
ग्रिफ ने सोमवार तक सड़क को यातायात के लिए खोलने का भरोसा दिलाया था। ग्रिफ के कनालीछीना इंचार्ज अमोल डे ने बताया कि सड़क को आज खोलने के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन हल्की बारिश में ही पहाड़ी से फिर से काफी भूस्खलन हो गया। बताया कि सड़क को यातायात के लिए सुचारु करने को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।