फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lack of road made him helpless, he kept writhing in pain all night long

Pithoragarh News: सड़क के अभाव ने बनाया लाचार, रात भर दर्द से कराहता रहा बीमार

Tue, 12 Nov 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lack of road made him helpless, he kept writhing in pain all night long
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सीमांत जनपद में सड़कों की कमी ने दूरस्थ गांवों के लोगों को लाचार बना दिया है। हालात यह हैं कि बीमार और गर्भवतियों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है और उनकी जान आफत में फंस रही है। बंगापानी तहसील के मदरमा गांव के प्रधान के पिता को सड़क के अभाव में समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और वह पूरी रात दर्द से कराहते रहे। दूसरे दिन किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बदहाल रास्तों के बीच डोली के सहारे चार किमी मुख्य सड़क तक पहुंचाया। तब जाकर परिजन बीमार को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मदरमा के प्रधान उमेश सिंह धामी के पिता लाल सिंह धामी (55) का सोमवार देर शाम स्वास्थ्य बिगड़ गया। तेज दर्द के साथ उसके पैर सुन्न हो गए। गांव तक सड़क न होने से परिजनों और ग्रामीणों के लिए बदहाल रास्तों पर खतरे के बीच उन्हें अस्पताल पहुंचाना मुमकिन नहीं था। ऐसे में सभी सुबह का इंतजार करते रहे और बीमार दर्द से कराहता रहा। सुबह हुई तो ग्रामीण उन्हें डोली पर रख अस्पताल के लिए रवाना हुए। तीन घंटे के कठिन सफर के बाद उन्हें किसी तरह बंगापानी पहुंचाया गया तब जाकर परिजन उन्हें वाहन से लेकर बरेली के लिए रवाना हुए। सड़क के अभाव में मदरमा के साथ ही आलम-दारमा, माणीधामी, धामीगांव, मवानी-दवानी, दाखिम, सेलमाली, ढूनामानी के बीमारों और गर्भवतियों का डोली के सहारे अस्पताल पहुंचना नियति बन चुका है, लेकिन सिस्टम को इनका दर्द नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

---------------------
नौ साल में नहीं बन सकी सात किमी सड़क
बंगापानी। मदरमा सहित आसपास के गांवों को जोड़ने के लिए वर्ष 2015 में सड़क का निर्माण शुरू हुआ। नौ साल बाद भी लोनिवि 7.5 किमी सड़क नहीं बना सका है। बीमारों को डोली के सहारे मुख्य सड़क पहुंचाने के साथ ही खाद्य सहित अन्य सामान पीठ पर ढोना सभी की मजबूरी बना है। सड़क के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं और कागजों में विकास के दावे कर गांवों से पलायन रोकने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पुल बनने के बाद ही संभव है वाहनों का संचालन
बंगापानी। लोनिवि की लेटलतीफी क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। बंगापानी से तहसील क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने के लिए नौ साल से सड़क का निर्माण जारी है। वहीं अब तक बंगापानी में पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। यदि किसी तरह सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी हुआ तो बगैर पुल के इस पर वाहनों का संचालन नामुमकिन होगा। विभाग न तो सड़क और न ही पुल निर्माण का कार्य समय पर पूरा कर सका है।

----------------
कोट-मदरमा सड़क के विस्तारीकरण के लिए मंजूरी नहीं मिली है। पुल का निर्माण चल रहा है जो जल्द पूरा होगा। पुल निर्माण के तुरंत बाद सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। -आनंद गिरी, एई, लोनिवि, डीडीहाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed