फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lack of losses in fire at shop

दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Sat, 27 Oct 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sat, 27 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lack of losses in fire at shop
झूलाघाट में आग से जला दुकान का सामान - फोटो : अमर उजाला

झूलाघाट के पुराना बाजार में शुक्रवार रात परचून की दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में 40 हजार रुपये की नकदी के साथ ही लाखों का सामान और फ्रिज जल गए।

विज्ञापन


रात करीब दो बजे व्यापारी नीरज पंत पुत्र नारायण दत्त पंत की परचून की दुकान में आग लग गई। पड़ोस में रहने वाले प्रकाश शर्मा को कुछ जलने की गंध आई। उन्होंने बाहर आकर देखा तो दुकान में आग लगी थी। उन्होंने व्यापारी के साथ ही आस-पड़ोस के लोगों को दुकान में आग लगने की जानकारी दी। व्यापारी ने पुलिस और राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक पुष्पा कोहली, भगवती प्रसाद पंत और पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास की करीब 40 दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई। व्यापारी ने बताया कि उन्हें सात लाख रुपये की क्षति हुई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी ने प्रशासन और सरकार से प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed