फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Labour of Nachani

चमोली में नाचनी जिले के सात मजदूर सुरक्षित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Labour of  Nachani
चमोली जिले के तपोवन में फंसे तल्ला जोहार के सात मजदूर। - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। चमोली जिले के जल प्रलय में तल्ला जोहार के सात मजदूर सुरक्षित हैं। उन्होंने को अपनी सलामती का वीडियो तल्ला जोहार कल्याण संस्था को भेजकर मदद की गुहार लगाई है। हालांकि आपदा के खौफ के कारण वह बेहद डरे हैं और उनके पास रुपये भी नहीं हैं।
विज्ञापन

चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी कंपनी में तल्ला जोहार के सात लोग मजदूरी करते थे। सात फरवरी को आई भीषण आपदा में यह किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंच गए। इनमें शेर राम, भरत राम, उदय राम, गंगा राम, कुंवर राम, उमेद, दिलीप शामिल हैं। उस भयानक मंजर को याद करते हुए वे सभी डरे, सहमे हैं। डर के कारण सभी मजदूर परेशान हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास कोई भी सरकारी मदद नहीं पहुंची है। न ही खाने को कुछ है और किराया देने के लिए रुपये भी नहीं हैं। सभी मजदूरों ने अपने डर और तकलीफ को बयान करते हुए बुधवार को एक वीडियो तल्ला जोहार कल्याण संस्था को भेजा। इसमें उन्होंने संस्था से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने पर धारचूला के विधायक हरीश धामी ने इन सभी के लिए 15 हजार की आर्थिक मदद पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed