फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lab Technician in Munsyari

सीएचसी मुनस्यारी में हुई लैब तकनीशियन की नियुक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lab Technician in Munsyari
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लैब तकनीशियन की नियुक्ति कर दी गई है। लैब तकनीशियन की तैनाती होने के बाद 50 हजार से अधिक की आबादी को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था अभियान के तहत 16 सितंबर के अंक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में खून जांच तक की सुविधा नहीं शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तीन साल से क्षेत्र की जनता इस सुविधा की मांग कर रही थी। लैब तकनीशियन न होने से मरीजों को खून की जांच के लिए भी निजी लैबों या फिर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने पिछले दिनों आपदा से हुए नुकसान को देखने आए कुमाऊं मंडल आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी को यह परेशानी बताई थी। अब विभाग ने सीएचसी में लैब तकनीशियन की नियुक्ति कर दी है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बुधवार को लैब तकनीशियन मुनस्यारी के मटेना गांव निवासी डीएमएलटी प्रशिक्षित महेंद्र राम को लैब तकनीशियन के पद पर तैनात किया गया है। इससे लोगों को अब अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed