{"_id":"5da8a5258ebc3e93d02863b7","slug":"kishor-will-get-shailesh-matiyani-award-pithoragarh-news-hld360723153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक किशोर को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक किशोर को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार
विज्ञापन
किशोर चंद्र पाटनी, शिक्षक।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कालेज गोरंगचौड़ में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता किशोर चंद्र पाटनी को शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उनके चयन पर शिक्षकों ने खुशी जताई है।
किशोर पाटनी ने सीपीएड, डीपीएड, बीटीसी और बीएड किया है। उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है। उनकी पहली नियुक्ति 1996 में सहायक अध्यापक में हुई। इसके बाद वर्ष 2006 में वह प्रवक्ता पद पर नियुक्त हुए। प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक डॉ. केएस वल्दिया के सानिध्य में वे विद्यालय के 30 छात्रों को साइंस आउटरीच कार्यक्रम में प्रतिभाग करा चुके हैं।
विद्यालय में एनसीसी शुरू करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वह बच्चों को प्रतिभाग करा रहे हैं। छात्र-छात्राओं से उनका स्नेहपूर्ण और मित्रवत व्यवहार है। वर्ष 2018 में उन्होंने यात्रा वृत्तांत गोरंगदेश से गंगोत्री तक प्रकाशित किया जो कि काफी चर्चित रहा। उन्होंने राइंका गोरंगचौड़ से ही प्राथमिक से दसवीं तक की शिक्षा ग्रहण की। पाटनी के पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।