फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   King Shambhu resides in Kailash, Damru instrument is in your hands...

Pithoragarh News: कैलाश में बस्या शंभू राजा तेरा हाथों में डमरू बाजा...

Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
King Shambhu resides in Kailash, Damru instrument is in your hands...
अस्कोट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। दोपहर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोमवार की रात कला दर्पण सांस्कृतिक दल पिथौरागढ़ की ओर से कैलाश में बस्या शंभू राजा तेरा हाथों में डमरू बाजा... की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

हिमालयन शैफ्रोन ग्रुप डीडीहाट, हनी डांस ग्रुप मुवानी और अल्मोड़ा के कामेडियन धरम सिंह, गायक सुंदर बाफिला और कमल नयन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तेज ठंड में भी देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद जिपं सदस्य विनीता पाल ने अध्यक्ष की ओर से टेंट व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये महोत्सव समिति को देने की घोषणा की। वहां प्रधान आशा पाल, अध्यक्ष महेश पाल, सचिव मनोज लुंठी, गणेश भट्ट, वीरजंग पाल, गौरव लुंठी, उमेश पुजारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल में डीडीहाट ने ग्रिफ को हराया
अस्कोट। स्व. राजेंद्र सिंह पाल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीडीहाट ने ग्रिफ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल ओगला और धारचूला के बीच खेला जाएगा। एमएम भट्ट मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 19 में पवन महर ने हरमन चंद को और जतिन पंत ने सुमित को हराया। महिला ओपन में वर्षा पाल ने प्रिया और गौरविका ने हिमांकी पाल को हराया। मिनी मैराथन के पुरुष वर्ग में शिवम बोरा प्रथम, अजय द्वितीय और कमल भट्ट तृतीय रहे। महिला वर्ग में भावना खोलिया, ज्योति खोलिया, लक्ष्मी भट्ट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed