फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   king kobra wins Football match in thal

Pithoragarh News: किंग कोबरा क्लब गोल की टीम सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
king kobra wins Football match in thal
थल (पिथौरागढ़)। शिवनगरी चैंपियंस फुटबाल ट्रॉफी का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच किंग कोबरा क्लब गोल और महादेव क्लब धामीगांव के बीच आज खेला गया। इसमें गोल ने एकतरफा खेल में धामीगांव की टीम को तीन के मुकाबले आठ गोल से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मध्यांतर तक गोल की टीम 4-1 से आगे थी।
विज्ञापन

गोल की ओर से फॉरवर्ड सूरज सौन ने पहला, निलेश टम्टा ने दूसरा, निक्का कुमार ने तीसरा, कमल गिरि ने चौथा, पांचवां, विशाल उप्रेती ने छठा, अजय बिष्ट ने सातवां, दीपक बिष्ट ने आठवां गोल किया। धामीगांव की ओर से फॉरवर्ड राजू गोस्वामी ने तीन गोल दागे। मुख्य अतिथि भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनीष सत्याल, महामंत्री पीयूष उपाध्याय, राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय चंद ने खेल शुरू कराया। रेफरी संदीप मोहन, लाइनमैन नीरज कुमार, प्रथम बिष्ट रहे। खेल का आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत, राघव कुमार ने सुनाया। वहां आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सत्याल, शौर्य वर्मा, हरीश मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed