{"_id":"5814dc194f1c1bf535bc2171","slug":"khotila-performance-against-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोतिला में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोतिला में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते खोतिला के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की हिसाब दो-जवाब दो यात्रा के दौरान लोगों ने खोतिला में धारचूला विधायक एवं मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने खोतिला, व्यासनगर के आपदा प्रभावितों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा नेता जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में खोतिला पहुंचे लोगों ने कहा कि चट्टान टूटने से खोतिला व्यासनगर के लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। खोतिला में सभा में मर्तोलिया ने प्रदेश सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि चट्टान टूटने के 26 दिन बाद भी स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खोतिला में उपजी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला है। लोगों को लावारिस छोड़ दिया है। एक पटवारी तक लोगों की दिक्कत को जानने के लिए नहीं पहुंचा। बीते बरसात में खोतिला का पानी का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया था। लोगों को नाले का गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मर्तोलिया ने कहा कि धारचूला के लोगों को अपने विधायक के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। कहा कि खोतिला की समस्या को लेकर दीपावली के बाद आंदोलन छेड़ा जाएगा। सभा को भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी, जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुंज्याल, जिलाध्यक्ष महेश गर्ब्याल, महामंत्री अरुण गर्ब्याल, मंत्री लक्ष्मण सेलाल, जगदीश रायपा, सुग्रीव कुटियाल, राकेश टाकुली ने विचार रखे।
विज्ञापन