{"_id":"6ad3bc2ad49099ae7b037662","slug":"kevat-helped-lord-ram-cross-the-river-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145738-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: केवट ने भगवान राम को नदी पार कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: केवट ने भगवान राम को नदी पार कराया
Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रामलीला मैदान और ग्रामीण क्षेत्र ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में रामलीला का मंचन किया गया। इसमें केवट ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को नदी पार कराया।
नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव के तहत यह मंचन हुआ। वनवास के दौरान केवट ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को नदी पार कराया। इसके बाद भरत के प्रभु श्रीराम से मिलने का प्रसंग भी मंचित किया गया। श्रीराम अपने पिता के वचन का पालन करने के संकल्प पर अडिग रहे।
इस दौरान नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बोर्ड सचिव नितिन गुप्ता और संरक्षक हरीश भट्ट उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत घर ज्ञानखेड़ा में उत्तरांचल रामलीला समिति ने भी मंचन किया। यहां राम बनवास, सुमंत-राम संवाद और केवट-राम संवाद तक की लीलाएं दिखाई गईं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि समाजसेवी और प्रमुख कारोबारी भुवन सिंह कठायत ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। यहां समिति संरक्षक राजेंद्र सिंह अधिकारी, अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष नरेंद्र चंद्र पंत, सचिव हरिओम सेठी, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, तपन गड़कोटी आदि रहे।