फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Keep polythene fined 12 thousand

पॉलिथीन रखने पर 12 हजार जुर्माना वसूला

Thu, 02 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Keep polythene fined 12 thousand
पिथौरागढ़ शहर में पालिथीन की थैलियों को जब्त करते नगरपालिका के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

नगरपालिका ने लगातार दूसरे दिन भी पॉलिथीन और थर्माकोल के खिलाफ अभियान जारी रखा। छह दुकानदारों के यहां पॉलिथीन और थमाकोल की वस्तुएं मिली। उनसे 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कुल पांच किलोग्राम सामग्री जब्त की गई। अब अगली बार से पालिका पॉलिथीन और थर्माकोल से बनी थैलियों, कप, प्लेट रखने वालों से पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूल करेगी।

विज्ञापन


पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सुबह महात्मा गांधी मार्ग और लाशघर रोड पर छापा मारा गया। करीब 50 दुकानों में चेकिंग के दौरान छह व्यापारियों के यहां यह प्रतिबंधित सामग्री मिली। सारी सामग्री को पालिका ने कब्जे में ले लिया है और इसे नष्ट किया जाएगा। ईओ ने बताया कि नगर में किसी भी सूरत में पॉलिथीन की थैलियां और थर्माकोल से बनी वस्तुओं का प्रचलन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


आम लोगों से अपील की गई कि इस तरह की सामग्री व्यापारियों से न मांगें। हाईकोर्ट के आदेश पर पालिका ने अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने पालिका एवं प्रशासन को आदेश दिए हैं कि पॉलिथीन और थर्माकोल से बनी वस्तुओं का प्रचलन पूरी तरह रोकें और इसके लिए सख्त कदम उठाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed