फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   karwachauth celebrated in pithoragarh

सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु की कामना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
karwachauth celebrated in pithoragarh
पिथौरागढ़ में करवा चौथ पर्व पर चांद निकलने का इंतजार करती सुहागिन महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में करवा चौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों ने निर्जल व्रत रख पतियों के दीर्घायु की कामना की। सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं कई दिनों से खरीदारी में लगी थीं। बृहस्पतिवार को भी महिलाओं ने कपड़े, साड़ी, घाघरा-पिछौड़ा, चूड़ियां आदि की खूब खरीदारी की। मेंहदी लगाने के लिए भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने कई जगहों पर सामूहिक रूप से करवा की पूजा की और गीत गाए। शाम को चंद्रमा के आते ही महिलाएं छतों पर पहुंची और अर्घ्य देकर पूजा की।
विज्ञापन

उधर डीडीहाट के अंबेडकर वार्ड में सुहागिनों ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कमला पंत, मोहनी चौहान, मधु टोलिया, भावना जोशी, निशा चौहान, पुष्पा देवी, विमला, बबीता मेहरा आदि मौजूद रहे। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, धारचूला आदि जगहों पर भी करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed