फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kanchi Re Kanchi Re...the audience rejoiced

Pithoragarh News: कांछि रे कांछि रे...पर झूमे दर्शक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kanchi Re Kanchi Re...the audience rejoiced
कनालीछीना महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चुफाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते महिमन क? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक जौलजीबी मेले में बृहस्पतिवार की स्टार नाइट में हिमाचल के प्रसिद्ध गायक ऐसी भारद्वाज ने कांछि रे कांछि रे सहित दर्जनों गीत गाए जिन पर दर्शक झूमते नजर आए। चंचल रावत की पार्टी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कुमाऊंनी गायिका दीपा नगरकोटी ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी ने सभी कलाकारों और संगीत टीम को नगद पुरस्कार दिए। उद्घोषक करन सिंह थापा ने हिंदी गीत-डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा गीत गाया। मेला कमेटी ने सभी कलाकारों को स्मृति देकर सम्मानित किया। इस दौरान शकुंतला दताल, दौलत पाल, धीरेंद्र धर्मशक्तू, सुनील कुमार, रामू रोकाया, लीला बनग्याल, दौलत पाल मौजूद थे। संचालन कर रहे शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल ने शेरो-शायरी और गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। संवाद
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कनालीछीना महोत्सव संपन्न
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कनालीछीना महोत्सव संपन्न हो गया। अंतिम दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल और भाजपा नेता महिमन कन्याल ने विधायक चुफाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अंतिम दिन कुमाऊंनी गायिका माया उपाध्याय ने गीत प्रस्तुत किए। माया उपाध्याय के गीतों पर दर्शक भी थिरकने लगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। महोत्सव में मूनाकोट भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद, कमलेश धारियाल, पीपली के सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद

जौलजीबी मेले में गीत प्रस्तुत कर और नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन करते संचालक। संवाद

जौलजीबी मेले में गीत प्रस्तुत कर और नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन करते संचालक। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed