फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kanalichina-Deewalthal road is bad

बदहाल बनी है कनालीछीना-देवलथल सड़क

Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kanalichina-Deewalthal road is bad
बदहाल स्थिति में पहुंची कनालीछीना-देवलथल सड़क। - फोटो : अमर उजाला
 कनालीछीना-देवलथल सड़क की बदहाली के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। कहा है कि विभाग की लापरवाही से सड़क पर भारी वाहन नहीं चल पा रहे हैं। क्षेत्र में राशन और गैस की आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

 
कनालीछीना-देवलथल मोटर मार्ग में किलोमीटर 3, 6, 8 और 10 में सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। स्कवर बंद हैं, निकास नालियां चोक पड़ी हैं। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। सड़क में भारी वाहन नहीं चल पा रहे हैं। आवश्यक सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गैस के वाहन भी नहीं जा पा रहे हैं। सड़क की एक साल से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ख्वांतड़ी, ग्वेता, कापड़ीगांव, विशूनाखान, बनीगांव, चौपाता, 2000 आबादी प्रभावित है। चौपाता की प्रधान मोहनी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह कहते हैं कि सड़क का कोई लाभ इलाके के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा है कि 15 दिन के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं होती है तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।  
विज्ञापन

खूनी सड़क के नाम से जानी जाती है यह सड़क
पिथौरागढ़। कनालीछीना-देवलथल सड़क खूनी सड़क के नाम से जानी जाती है। वर्ष 2005 में किमी 6 में देवी मंदिर के पास जीप हादसे में तहसीलदार समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। इस स्थान पर सड़क की दशा काफी खराब है। सड़क के नीचे तालाब है। वाहन उसमें समा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क वर्ष 2007 में विश्व बैंक डिवीजन के पास चली गई थी। उस समय 25 लाख रुपये की राशि मरम्मत के लिए मिली थी, जो वापस करनी पड़ी। जून 2008 में फिर सड़क लोनिवि के पास आ गई। सड़क मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।  
-नवीन जोशी अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि पिथौरागढ़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed