{"_id":"5925bdba4f1c1b91545365ff","slug":"kamla-and-suraj-planted-the-resultant-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला और सूरज ने परिणय पौधा रोपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमला और सूरज ने परिणय पौधा रोपा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 24 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
परिणय पौध का रोपण करते कमला और सूरज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांपत्य जीवन में प्रवेश करने से पहले कमला और सूरज ने परिणय पौधे का रोपण किया। राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की पहल पर यह आयोजन हुआ। पाठक अब तक 34 नवदंपतियों के हाथों परिणय पौधे का रोपण करा चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को नैनी निवासी कमला का विवाह मेलडुंगरी निवासी सूरज के साथ हुआ। विदाई से पहले मोहन पाठक पहुंच गए। वह अपने साथ एक पौधा भी लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि परिणय पौधे को रोपने से प्रकृति का संरक्षण होगा और बेटी के परिवार के लोग अपनी बेटी की याद को इस पौधे के साथ पूरा करेंगे। कमला ने पौधा अपने माता-पिता को देखरेख के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
पाठक का कहना है कि लोग अब परिणय पौधा रोपण के लिए प्रेरित हो रहे हैं। निमंत्रण पत्रों में भी कई लोग इस कार्यक्रम का उल्लेख करने लगे हैं। पंकज सिंह महर, निकिता, आरती, नेहा महर, गीतिका, हिमांशु भंडारी, सुनील आदि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की यह बेमिसाल मुहिम है। इसे लगातार आगे बढ़ाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन