फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kali river in spate, people living on the banks should be careful

Pithoragarh News: उफान पर काली नदी, तट पर रहने वाले लोग रहें सावधान

Fri, 14 Jul 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kali river in spate, people living on the banks should be careful
सीमांत में उफान में बह रही काली नदी। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से काली नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अतिवृष्टि होने पर जलस्तर बढ़ने की प्रबल संभावना को देखते हुए आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

काली नदी का खतरे का निशान 890 मीटर पर है। इसका चेतावनी स्तर 889 मीटर पर है। वर्तमान में नदी चेतावनी स्तर को पार कर 889.30 मीटर पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी ने जल स्तर बढ़ने से काली नदी किनारे वाले क्षेत्रों में आवागमन नहीं करने, खतरे के निकट रहे रहे परिवारों को ऊपरी सुरक्षित स्थलों पर जाने के लिए चेतावनी प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग को धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी, बगड़ीहाट, पीपली, तालेश्वर, झूलाघाट आदि नदी तट पर टीम तैनात कर सूचना साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट उमराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से काली, गोरी नदी किनारे वाले क्षेत्रों में आवागमन नहीं करने की अपील की। कहा कि नदी, नाले, रोखड़ के आसपास न स्वयं जाएं और न ही बच्चों, पालतू जानवरों को जाने दें। जलस्तर बढ़ने के दौरान सीमावर्ती पुल पर आवागमन न करें।
विज्ञापन

बाक्स
इन नंबर पर दें जानकारी
पिथौरागढ़। आपदा सीजन के दौरान यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो राहत-बचाव कार्य के लिए इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05964-226326, 9412100829, पुलिस सहायता नंबर 112, 05964-226651, 9411112982 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क छह दिन से बंद
पिथौरागढ़। चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क भारी भूस्खलन और बोल्डर आने से आठ जुलाई से बंद चल रही है। तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट- सोबला सड़क भी शुक्रवार को भूस्खलन और बोल्डर आने से बाधित हो गई हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र 13 सड़क बंद चल रही हैं। इन सड़कों में छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, मसूरीकांठा-होकरा, डीडीहाट-आदिचौरा-हनेरा, देवविसौना-खेतारकन्याल-गराली, सानदेव-तुरगोली, मालाकोट-लोध, बनकोट- बुर्जखोला, नाचनी-बांसबगड़-रायाबजेता, पातालभुवनेश्वर-दोलावलिया, मदकोट-बोना, तवाघाट-थाणीधार, भागीचौरा-शक्तिपुर-बगना शामिल हैं। सीमा और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बद होने से लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

बाक्स
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़ 10.5 एमएम
डीडीहाट 2.7 एमएम
धारचूला 6.4 एमएम
बेड़ीनाग 5 एमएम
गंगोलीहाट 4 एमएम
मुनस्यारी 4 एमएम

.......................
सप्ताह भर में बनबसा में हुई 180 एमएम वर्षा

बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार को बनबसा में 42 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा बैराज प्रभारी जेई रोहित चौधरी ने बताया कि आठ जुलाई से 14 जुलाई तक बनबसा में 180 एमएम वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार को बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर 56458 क्यूसेक रहा। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पहुंचने पर बैराज पर से वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा। शुक्रवार को बनबसा में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed