{"_id":"596656d44f1c1bbe528b45fc","slug":"kailash-yatra-sliding-on-pedestrian-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रा पैदल मार्ग पर फिसलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रा पैदल मार्ग पर फिसलन बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर यात्रियों की मदद करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पैदल मार्ग पर कई जगह फिसलन बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से नाले उफान पर हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और आईटीबीपी ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस बीच पांचवें यात्री दल ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा पूरी कर ली है, जबकि सातवें दल के 48 सदस्यों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद यात्रियों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों के पांचवें 53 सदस्यीय दल ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल बुधवार को तिब्बत के कुंगू नामक स्थान पर है। यह दल दो दिन बाद भारत में प्रवेश करेगा। यात्रियों का चौथा दल वापसी में आधार शिविर धारचूला में है। यात्रा का 58 सदस्यीय छठा दल कैलाश पर्वत की परिक्रमा में दार्चिन पहुंच गया है। सातवें दल के 48 सदस्यों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
विज्ञापन
आईटीबीपी के डॉक्टरों की देखरेख में हुए स्वास्थ्य परीक्षण में सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। यात्रा का आठवां दल आधार शिविर धारचूला से सिर्खा पहुंच गया है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि बूंदी तक लगातार बारिश जारी है। आईटीबीपी की आपदा प्रबंधन टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन