फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash yatra route ahead of Gallo heavy snow

कैलास यात्रा मार्ग में गाला से आगे अभी भारी बर्फ

Sat, 11 Apr 2015 06:06 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Apr 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Kailash yatra route ahead of Gallo heavy snow
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक (पर्यटन) टीएस मर्तोलिया ने कहा है कि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में इस समय गाला पड़ाव से आगे भारी बर्फ जमा है। वह खुद गाला तक रास्ते की स्थिति का निरीक्षण कर आए हैं। जून में शुरू होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा के प्रति निगम पूरी तैयारी कर रहा है। इस बार हर यात्रा पड़ाव में एक-एक हाइ टेक हट का निर्माण किया जा रहा है। इन हटों का उपयोग कैलास यात्रियों के साथ साथ इस इलाके में जाने वाले ट्रैकर और आपदा के समय आम लोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

श्री मर्तोलिया ने कहा कि बर्फ पिघलने के बाद गाला से आगे के पड़ावों बूंदी, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारचूला से आगे पांगू, सिर्खा होते हुए गाला तक का रास्ता सही हालत में है। गाला से आगे इस समय बर्फ के कारण जाने लायक स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

श्री मर्तोलिया ने अल्मोड़ा, चौकोड़ी, डीडीहाट, धारचूला पर्यटक आवास गृहों का निरीक्षण किया। इनमें कैलास यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह में यात्रियों के दोपहर भोजन की व्यवस्था रहती है। यहां पर भी सारे इंतजाम पुख्ता किए जाएंगे। श्री मर्तोलिया ने गैस एजेंसी के प्रबंधकों की बैठक ली। गैस प्रबंधकों ने बताया कि प्लांट से सप्लाई कम होने के कारण इस समय शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण अंचलों में इसी कारण किल्लत की स्थिति आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed