फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash traveled to Dharchula, a tenth of the passengers

कैलाश यात्रियों का दसवां दल धारचूला पहुंचा

Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kailash traveled to Dharchula, a tenth of the passengers
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में कैलाश यात्रियों का स्वागत करता छलिया दल - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहा दसवां दल बुधवार शाम आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है। इससे यात्रियों को डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में दोपहर के भोजन में भट का चुड़कानी, चटनी और खीर परोसी गई। बाद में यात्रियों का आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में स्वागत हुआ। यात्रियों के स्वागत के लिए छलिया दल पहले से तैयार थे।

विज्ञापन


दसवें दल में 16 महिलाएं सहित 60 यात्री हैं। जनसंपर्क अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने कहा कि कुमाऊं के पहाड़ों का प्राकृतिक सौंदर्य काफी अच्छा है। लोगों को चाहिए कि वह प्रकृति का संरक्षण करें। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी। कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम अक्सर बदलता रहता है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जगह पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों के स्वागत के समय हरवंश लाल, कुलदीप सिंह, डा. गिरीश कुमार, दीपक गोगई आदि थे।
विज्ञापन


इधर, आईटीबीपी नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों का छठा दल वापसी में बुधवार को बूंदी पहुंचा है। सातवां दल कैलाश परिक्रमा क्षेत्र में कुगू में और आठवां दल तकलाकोट में है। 9वें दल के सदस्य बुधवार को गुंजी पहुंच गए हैं। इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर कुल 18 दल जाएंगे। अब तक पांच दल यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed