फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash pilgrims pay tribute to those killed in the Malpa accident

कैलाश यात्रियों ने मालपा हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kailash pilgrims pay tribute to those killed in the Malpa accident
पिथौरागढ़ में मालपा हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देते कैलाश यात्री। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद 13वें दल के सदस्य लौट आए हैं। रविवार को दल में शामिल 50 यात्रियों का पिथौरागढ़ के पर्यटक आवास गृह में स्वागत किया गया। यात्रियों ने शहीद स्मारक पर मालपा हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह धारचूला से पिथौरागढ़ को चले कैलाश यात्रियों को जौलजीबी और गुड़ौली के पास मलबा आने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्री एक घंटा देरी से पिथौरागढ़ पहुंचे। पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की अगुवाई में यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों ने अपने अनुभव सांझा किए। इसके बाद उल्का देवी मंदिर परिसर में स्थित शहीद स्मारक में जाकर यात्रियों ने वर्ष 1998 में मालपा हादसे में मारे गए कैलाश यात्रियों सहित अन्य मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कुछ देर बाद यात्री जागेश्वर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

उधर कैलाश यात्रा पर जा रहे 17वें दल के 54 यात्री रविवार सुबह पांगला से बूंदी के लिए रवाना हुए। इस दल में शामिल गुजरात निवासी एक महिला यात्री स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आगे की यात्रा स्थगित कर गर्बाधार से लौट आई है। यात्रा अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट और मोनू मेहरा ने बताया कि यह महिला यात्री धारचूला पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed