फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash passengers' third party to Jageshwar

कैलाश यात्रियों का तीसरा दल जागेश्वर रवाना

Sun, 09 Jul 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kailash passengers' third party to Jageshwar
पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे तीसरे दल के 57 सदस्य रविवार अपरान्ह जागेश्वर रवाना हो गए। दल के सदस्य आधार शिविर धारचूला से आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय होते हुए पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह पहुंचे। यात्रियों को दोपहर भोजन में दाल, रायता, कोफ्ता, अन्नपूर्णा के लड्डू परोसे गए। यात्रियों का स्वागत बुरांश के जूस से किया गया।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी और उनके स्टाफ ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने बाद में मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया और हिमालय बचाओ की शपथ ली। दल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। तिब्बती क्षेत्र में मौसम सुहावना मिला। उन्होंने कहा कि यात्रा कठिन होने के बावजूद प्रशासनिक प्रबंध काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन


निगम के पड़ावों पर भोजन और आवास की बेहतरीन व्यवस्था है। आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान लगातार यात्रियों की मदद करते हैं। इस दल में सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना भी शामिल हैं। वह दूसरी बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके लौटे हैं। यात्रा संपन्न होने से यात्रियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा दल वापसी में तकलाकोट पहुंचा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल कैलाश परिक्रमा पूरी कर वापसी में रविवार को कुजू से तकलाकोट पहुंच गया है। यह दल सोमवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेगा। उसी समय छठे दल के यात्री लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। पांचवें दल के यात्री रविवार को तिब्बत में दार्चिन से डेरापुक को रवाना हुए और सातवें दल के यात्रियों ने गाला से बूंदी तक का सफर पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed