{"_id":"58da95454f1c1b477763f32b","slug":"kailash-mansarovar-yatra-will-walk-free-from-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पॉलिथीन मुक्त होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पॉलिथीन मुक्त होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका ने कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग को इस बार पॉलिथीन मुक्त करने का फैसला लिया है। यात्रा के बेस कैंप में इन दिनों पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। मंगलवार को पालिका ने पॉलिथीन रखने पर 19 व्यापारियों से 7500 रुपये जुर्माना वसूल किया। मंगलवार को नगर के फुटकर व्यापारियों के यहां चेकिंग अभियान चला। अधिकांश व्यापारियों के पास थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पॉलिथीन की थैलियां मिली।
विज्ञापन
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीकांत ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के बेस कैंप से पॉलिथीन को पूरी तरह समाप्त करने के बाद यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अन्य कस्बों में भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि इस बार यात्रा शुरू होने से पहले पूरा इलाका पॉलिथीन मुक्त हो जाएगा। मंगलवार को फिर से नगर में चेकिंग अभियान चला। हाइकोर्ट के निर्देश पर पालिका ने पॉलिथीन रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है।
विज्ञापन
लगातार चल रहे अभियान से व्यापारियों में हड़कंप है। जिन लोगों के पास पहले से पॉलिथीन का स्टाक है, वह खुद ही हटाने में जुट गए हैं। पालिका ने अगले कुछ दिनों तक अभियान जारी रखने का फैसला लिया है। आम लोगों से अपील की है कि बाजार आते समय कपड़े का झोला लेकर चलें। साथ ही दुकानदार को पॉलिथीन की थैली देने के लिए विवश न करें। अभियान में जीवंती जोशी, भूरे सिंह, राकेश दयाल आदि थे।
विज्ञापन