{"_id":"5783d3584f1c1b117a13d9bf","slug":"kailas-travelers-welcome-the-eighth-team-in-didihat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों के आठवें दल का डीडीहाट में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों के आठवें दल का डीडीहाट में स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे आठवें दल के सदस्यों का सोमवार को डीडीहाट पहुंचने पर स्वागत किया गया। आईटीबीपी मिर्थी और पर्यटक आवासगृह डीडीहाट में हुए स्वागत से यात्री अभिभूत हो गए।
आठवें दल जनसंपर्क अधिकारी अरविंद राय ने बताया कि यात्री ऊं पर्वत और कैलाश पर्वत के दर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं।
दल में 26 पुरुष और 4 महिला यात्री शामिल हैं। दल के सबसे छोटे यात्री उत्तर प्रदेश ओमवीर (21) और सबसे बुजुर्ग महाराष्ट्र के हरस्वरूप (68) ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और वह शिव के दर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं। दल का पर्यटक आवासगृह डीडीहाट पहुंचने पर मैनेजर आनंद आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन में कुमाऊंनी व्यंजन यात्रियों को परोसे गए।
विज्ञापन
दल के आईटीबीपी मिर्थी पहुंचने पर सेनानी महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सेनानी ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पैदल रास्तों की जानकारी और लगातार बदल रहे मौसम की जानकारी दी। इसके बाद यात्रियों का दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हो गया।
विज्ञापन