फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas for travelers Helicopter facility

कैलास यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर की सुविधा

Sat, 02 May 2015 07:13 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 May 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kailas for travelers Helicopter facility
 कैलास मानसरोवर यात्रा के समय किसी प्रकार की आपात स्थिति में यात्रियों को हेलीकाप्टर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार और वायुसेना को पत्र लिखा जाएगा। यात्रा की तैयारी के लिए शनिवार को यहां जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जानकारी दी गई कि यात्रा मार्ग में मालपा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ग्लेशियर टूटकर गिरा है। अब इसे काटकर रास्ता तैयार किया जाएगा। रास्ते की मरम्मत के काम में हो रही प्रगति की जानकारी अब लोनिवि और सीमा सड़क संगठन को रोज जिला मुख्यालय देनी होगी। गुंजी से कालापानी तक और कालापानी से लिपुलेख तक अभी रास्ते में भारी बर्फ जमा है। पैदल यात्रा के लिए कुछ वैकल्पिक रास्तों का भी निर्माण किया जाएगा। पांगला से सिर्खा, घटियाबगड़ से गाला, गर्वाधार से बिंद्राकोटी, सिर्खा से गाला तक के रास्ते को दुरुस्त बनाने को कहा गया है ताकि किसी एक रास्ते में दिक्कत आने पर दूसरे रास्ते का इस्तेमाल किया जा सके। रास्तों को सुधारने के लिए लोनिवि तथा सीमा सड़क संगठन को अतिरिक्त मजदूर तैनात करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग और यात्रा पड़ावों की व्यवस्था हर हाल में 15 मई तक ठीक कर ली जाएगी। पड़ावों में पेयजल, शौचालय, बिजली का इंतजाम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed