फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   kailaash yaatriyon ke teesare dal ka mirthee mein svaagat

कैलाश यात्रियों के तीसरे दल का मिर्थी में स्वागत

Fri, 21 Jun 2019 10:50 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 21 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
kailaash yaatriyon ke teesare dal ka mirthee mein svaagat
आईटीबीपी मिर्थी में कैलाश यात्रियों का स्वागत करते छोलिया नर्तक। - फोटो : पिथौरागढ़
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के तीसरे दल का पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर स्वागत किया गया। अल्प विश्राम और भोजन के बाद यात्री आईटीबीपी मिर्थी को रवाना हो गए। मिर्थी में बल के जवानों ने छलिया नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान यात्री जमकर थिरके।
विज्ञापन


कैलाश यात्रा का 56 सदस्यीय दल लाइजनिंग अधिकारी केदार बरांडे और भारती घंटी महापात्रा के नेतृत्व में दोपहर बाद पर्यटक आवास गृह पहुंचा। दल में 20 महिलाएं और 36 पुरुष शामिल हैं। प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में केएमवीएन कर्मियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद यात्री आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी पहुंचे। यहां उप सेनानी मुकेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में यात्रियों का छलिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। यात्री ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके। यात्रा में सबसे अधिक उम्र के हरियाणा के प्रेम प्रकाश पसरीजा (69) और सबसे कम उम्र के कर्नाटक के नीलेश जगदीश जैन (25) शामिल हैं।
विज्ञापन


नीलेश ने बताया कि उन्होंने कैलाश यात्रा के बारे में बहुत सुना था। उन्हें भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनकी नगरी के दर्शन को जाने का सौभाग्य मिला है। कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। इसकी रक्षा की जानी चाहिए। बाद में यात्रियों ने संग्रहालय में रखे गए अस्कोट राजवंश के पौराणिक वस्तुओं का अवलोकन किया। इस मौके पर बल के सहायक सेनानी हरवंश लाल, दिलीप सिंह, विक्रांत बिष्ट, डॉ. दीपक गोगोई, आन सिंह नेगी समेत जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उच्च हिमालयी क्षेत्र के मौसम की दी जानकारी
डीडीहाट। कैलाश यात्रियों को सातवीं वाहिनी के उप सेनानी मुकेश चंद्र मीणा ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, बारिश और बर्फबारी हो रही है। ऐसे में यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखनी होंगी।


यात्रियों को भायी पहाड़ी चावल की खीर  
डीडीहाट। केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में यात्रियों को दोपहर का भोजन कराया गया। यात्रियों को दाल, चावल, रोटी के साथ ही भट्ट की चुटकानी, भांग की चटनी, ककड़ी का रायता और पहाड़ी चावल की खीर परोसी गई। खीर यात्रियों को खासी पसंद आई। केएमवीएन की आवभागत पर प्रसन्नता जताई।


दल में यूपी, दिल्ली के सर्वाधिक यात्री  
डीडीहाट। तीसरे दल में 56 सदस्यी दल में 20 महिलाएं शामिल हैं। दल में सर्वाधिक 13-13 यात्री यूपी और दिल्ली के हैं। इनके बाद आठ यात्री राजस्थान के, महाराष्ट और तमिलनाडू से पांच-पांच, बिहार, झारंखड, उत्तराखंड से एक-एक, गुजरात से दो, कर्नाटक से तीन, हरियाणा से चार यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed