फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Junk bus driver

जमानत पर छूटा नशे में बस दौड़ाने वाला चालक

Wed, 19 Dec 2018 10:14 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 19 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Junk bus driver
पिथौरागढ़ के विण तिराहे पर एल्कोमीटर से चालक की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में स्कूल बस चालक द्वारा दुर्घटना करने के दूसरे दिन पुलिस खासी मुस्तैद नजर आई। पुलिस ने विभिन्न रूटों पर चालकों का अल्कोमीटर से परीक्षण किया। उधर, शराब के नशे में बस चलाते पाए गए चालक को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह के नेतृत्व में बुधवार को वड्डा रोड, टनकपुर रोड, चंडाक रोड सहित अन्य रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों को रोककर चालकों की अल्कोमीटर से जांच की गई। हालांकि कोई भी चालक नशे की हालत में नहीं मिला। कोतवाल ने बताया कि अल्कोमीटर से स्कूल बसों और यात्री जीपों सहित अन्य वाहनों के चालकों की लगातार जांच की जाएगी, यदि कोई भी चालक नशे की हालत में पाया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


इधर, नशे की हालत में बच्चों से भरी बस को यातायात पुलिस के चबूतरे से टकराने वाले चालक को बुधवार को जमानत मिल गई। एक चालक के नशे की हालत में बस चलाते पकड़े जाने के बाद सभी स्कूलों के प्रबंधन द्वारा अपने स्तर से भी चालकों को हिदायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed