{"_id":"65c689b15c4073e04a00ed0a","slug":"jsn-chama-won-the-cricket-cup-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-110030-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जेएसएन चामा ने जीता क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जेएसएन चामा ने जीता क्रिकेट कप
Sat, 10 Feb 2024 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
नाचनी में विजेता टीम को ट्राफी भेंट करते अथिति। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। गांधी मैदान में आयोजित स्व. मनोहर राम वर्मा, स्व. अमर राम वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जेएसएन चामा विजयी रही।
नाचनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 47 रन बनाए। जवाब में जेएसएन चामा ने छह ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि तरुण वर्मा, डॉ. राजेंद्र मर्तोलिया और थानाध्यक्ष अंबी राम ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। चंदन को मैन ऑफ द मैच, पोंटी जोशी को श्रेष्ठ गेंदबाज और विक्की पाठक को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। मैच का आयोजन खेलकूद और सांस्कृतिक समिति ने किया। इस मौके पर भरत पिपलिया, व्यापार संघ अध्यक्ष लाल सिंह कोश्यारी, तरुण वर्मा, विपिन कुमार, मोहन गिरी, भग्गू वर्मा आदि रहे। संवाद