{"_id":"655b92e4ee62163fdd046fbb","slug":"journalists-submitted-memorandum-to-sp-demanding-investigation-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7113-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पत्रकारों ने जांच की मांग पर एसपी को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पत्रकारों ने जांच की मांग पर एसपी को ज्ञापन सौंपा
Mon, 20 Nov 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार योगेश पाठक की मौत के कारणों की जांच की मांग को लेकर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि 14 नवंबर को जौलजीबी मेला कवर करने गए पत्रकार एनएच किनारे खाई में गंभीर हालत में गिरे मिले।
अस्पताल लाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। उनके दो मोबाइल घटनास्थल के पास मिल गए थे, जबकि बैग, चैनल की आईडी और पर्स अभी तक नहीं मिल पाया है। मेला स्थल से तीन किलोमीटर ऊपर बगड़ीहाट बेड़ा वह कैसे पहुंचे इसकी भी जांच की मांग पत्रकारों ने उठाई।
एसपी ने जांच का भरोसा दिया। इस दौरान अध्यक्ष विजय वर्द्धन, महासचिव भक्त दर्शन, प्रेम पुनेठा, दीपक गुप्ता, दीपक कापड़ी, राकेश पंत, पंकज पाठक, विपिन गुप्ता, यशवंत महर, राजेश पंगरिया, प्रकाश पांडे, मनीष चौधरी आदि पत्रकार शामिल रहे। संवाद