{"_id":"6297b526a2b6fd1ee06c53cb","slug":"johar-mahotsava-start-in-munsyari-pithoragarh-news-hld46455105","type":"story","status":"publish","title_hn":"67वें जोहार खेलोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67वें जोहार खेलोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
मुनस्यारी में जोहार खेलोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि मर्तोलिया। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। 67वें वार्षिक जोहार खेलोत्सव कार्यक्रम का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया ने खेलोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और जोहार क्लब पिछले 66 वर्षों से इस बात का साक्षी रहा है।
क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया ने जोहारी टोपी पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ब्लॉक समन्वयक भीम राम और जितेंद्र जेष्ठा ने संचालन किया। कार्यक्रम में फुटबाल के साथ ही वॉलीबाल, कैरम, टेबल टेनिस, शतरंज का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य आकर्षण मैराथन का आयोजन इस वर्ष आठ जून को किया जाएगा। इस दौरान गौरव पांगती, रवि बृजवाल, महेश धर्मशक्तू, कविंद्र बृजवाल आदि थे। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान क्लब के सभी पदाधिकारी, सदस्यों समेत विभिन्न लोगों के साथ पब्लिक स्कूल, विद्या मंदिर के बच्चे, अध्यापक मौजूद रहे। जोहार क्लब की ओर से हर साल जोहार खेलोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन कोरोना के कारण दो साल से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। कोरोना के बाद आयोजित खेलोत्सव को देखने के लिये देश-विदेश में रह रहे कई प्रवासी यहां पहुंच रहे हैं। इससे मुनस्यारी की इन दिनों रौनक बढ़ गई है।
जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने लगाया चिकित्सा शिविर
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सीएचसी मुनस्यारी में चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने किया। जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. नारायण सिंह पांगती, डॉ. जनार्दन पांगती, डॉ. हितेश जंगपांगी, डॉ. विनय पांगती सहित कई चिकित्सक मौजूद थे। शिविर सीएचसी में दो जून को भी लगेगा। इमला गांव में तीन जून और हरकोट गांव में पांच जून को चिकित्सा शिविर लगेंगे।