{"_id":"5c951bd4bdec22146a72ce91","slug":"jo-male-jivai-gawe-phag-ho-ho-ho-hoop-re","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो नर जीवै गावे फाग हो-हो होलख रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो नर जीवै गावे फाग हो-हो होलख रे
Fri, 22 Mar 2019 11:01 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में होली गायन करती महिला होल्यार।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास और आशीष वचनों के साथ संपन्न हो गया है। होल्यारों और युवाओं की टोली ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। इस दौरान जगह-जगह पर ढोलक और मंजीरे की धुन पर होली गायन किया गया। होली समाप्ति पर ‘जोर नर जीवै गावे फाग हो-हो होलख रे’ के आशीष वचनों के साथ होली का समापन किया गया।
जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों में सुबह से ही होली की मस्ती में डूबे होल्यारों की टोलियां घूमने लग गई थीं। घर की छतों पर से बच्चे पिचकारी और अन्य साधनों से होल्यारों पर पानी की बौछारें कर रहे थे। महिलाओं की टोलियों ने ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी’, ‘हरे पंख मुख लाल सुवा बोलिया झन बोले बागा में’, ‘रंग में होली कैसे खेलूंगी में सांवरिया के संग’, ‘अबीर उड़ता गुलाल उड़ता उड़ते सातों रंग’ आदि होली गीतों से धमाल मचाया। होली समाप्ति पर होल्यारों ने अगले बरस फिर मिलने की कामना के साथ आशीष बचन दिए। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, अस्कोट, नाचनी, मुनस्यारी, कनालीछीना आदि जगहों पर भी होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
डीडीहाट। होली के अंतिम दिन महिलाओं की टोली ने तहसील रोड में जमकर होली खेली। इस मौके पर निर्मला खड़ायत, गंगा खड़ायत, मीनू पंत, पुष्पा भंडारी, अंजना भट्ट, अंजू पांगती, रुक्मणि पांगती, मंजू टोलिया, कविता पोखरिया आदि मौजूद रहे। आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों ने भी खूब होली खेली। लोनिवि में कर्मचारियों ने खड़ी होली का गायन किया गया। हाट, घौलेत, सिटौली, मिर्थी, भांतड़, खोली, घिमाली, आदि जगहों पर आशीष वचनों के साथ होली का समापन किया गया। गर्खा के नरेत, पंतगांव, आगावं की सामुहिक होली के बाद होल्यार प्राथमिक विद्यालय डांगटी में एकत्र हुए। वर्षों से होल्यार स्कूल में एकत्र होकर पहले होली खेलते हैं।
विज्ञापन
गणाईगंगोली। विधायक मीना गंगोला के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। इस मौके पर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष धीरज बिष्ट, रवींद्र बनकोटी, गिरिजा शंकर पाठक, उमेश डसीला, गोविंद पांडेय, मोहन जोशी, विनोद डसीला, जगजीवन प्रसाद, सूरज डसीला, राजेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
धारचूला। तहसील में हर्षोल्लास के साथ होली का समापन हो गया है। चौंदास घाटी की महिलाओं, पुरुषों ने कुमाऊंनी, हिंदी और रं गीतों में खूब धमाल मचाया। रावत, अनवाल, वर्मा समुदाय के लोगों ने जगह-जगह घूम एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर कैलाश रावत, भीम सिंह, हीरा रावत, दीपा रावत, डॉ. किशोर सिर्खाल, राम सिंह ह्यांकी, मोहन ततवाल, खुशाल गर्खाल, महेेंद्र ह्यांकी, शीला, राधिका, आराधना, सनम देवी, रेखा, हिमांशु आदि मौजूद रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वालगांव में विद्यालय के शिक्षिकाएं और बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। प्रधानाचार्य नारायणी देवी, सहायक अध्यापिका मंजू देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती शांति थापा मौजूद रहे। जौलजीबी में लीला बंग्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। दांतू खेड़ा में भी जमकर होली खेली गई। इस मौके पर प्रधान दांतू भागीरथी देवी, गंगोत्री देवी, आशा, चांदनी, अमिता, किशन दताल, नीरज दताल, राजेेंद्र दताल, मुकेश दताल, शेखर दताल समेत कई लोग मौजूद रहे।
झूलाघाट। महेशानी मंदिर में बृहस्पतिवार शाम होली के टीके के साथ समापन हो गया। सर्वप्रथम मंदिर में टीका लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद खीमानंद भट्ट के निर्देशन में होली गायन किया गया। इसमें मोतीराम कलखुड़िया, दयानिधि कलखुड़िया, जीवन भट्ट, बलदेव गड़कोटी, हरी बल्लभ भट्ट, रमेश कलखुड़िया, दिनेश गड़कोटी, भुवन पंगरिया, कृष्णानंद कलखुड़िया, कीर्ति पंगरिया, गिरीश पंगरिया आदि मौजूद रहे।