फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jio communication service started in Gunji of Vyas Valley

गुंजी में बजी फोन की घंटी: जिओ की संचार सेवा शुरू, आदि कैलाश यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

Sat, 24 Aug 2024 05:03 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

व्यास घाटी के 10500 फुट की ऊंचाई में बसे ग्राम पंचायत गुंजी में डेढ़ वर्ष पूर्व लगे जिओ के मोबाइल टावर से संचार सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
Jio communication service started in Gunji of Vyas Valley
जिओ की संचार सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चीन सीमा से सटे व्यास घाटी के 10500 फुट की ऊंचाई में बसे ग्राम पंचायत गुंजी में डेढ़ वर्ष पूर्व लगे जिओ के मोबाइल टावर से संचार सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है। संचार सुविधा का लाभ ग्रामीणों के साथ ही आदि कैलाश, ओम पर्वत आने वाले यात्रियों और चीन सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी मिलेगा।

पिछले वर्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्योलिंगकांग, गुंजी दौरे से पहले बीएसएनएल ने गुंजी के मनेला में वैकल्पिक संचार सेवा शुरू कर दी थी लेकिन गुंजी के ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीण पिछले डेढ़ वर्ष से जिओ के टावर से संचार सुविधा शुरू कराने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को बीएसएफ के पूर्व डीआईजी केएस गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, भरत सिंह, हरिओम गुंज्याल, रघुवीर गुंज्याल की मौजूदगी में जिओ कंपनी के इंजीनियर विकास कुमार और तनुज भाकुनी ने अपनी टीम के साथ संचार सेवा को सुचारु कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में जड़े ताले, कामकाज ठप; CEO की गिरफ्तारी ना होने से गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


संचार सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों ने निचली घाटी में रह रहे अपने परिजनों से फोन पर बात कर खुशी जताई। उन्होंने कंपनी का आभार जताते हुए संचार सुविधा को भविष्य में भी ठीक रखने का अनुरोध किया। बता दें कि व्यास घाटी में पिछले एक साल के भीतर कुटी और नाबी गांवों में जिओ कंपनी ने संचार सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी के इंजीनियर आदित्य विक्रम ने बताया कि कुछ ही माह में ग्राम बूंदी में भी संचार सुविधा शुरू हो जाएगी।

ग्रामीणों ने सरकार का जताया आभार
प्रधान गुंजी सुरेश सिंह गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह गुंज्याल ने सीमांत के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ देने के लिए सरकार का आभार जताया है। संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed