{"_id":"652cc28ddac3c5195a0ee864","slug":"jhulapul-open-in-jhulaghat-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-5806-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नवरात्र पर नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोला गया झूला पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नवरात्र पर नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोला गया झूला पुल
Mon, 16 Oct 2023 10:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में कतार में खड़े नेपाल जाने वाले लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के फर्श की मरम्मत के बाद डामरीकरण कर दिया गया है। अब पुल में रंग रोगन का काम होना है। रविवार को प्रथम नवरात्र होने के चलते नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11 बजे पुल खोला गया। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक लोग नेपाल गए।
पिछले 15 दिनों से झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय झूला पुल की मरम्मत का काम किया जा रहा है। नवरात्र के चलते शनिवार से ही झूलापुल पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। भारत से नेपाल जा रहे नेपाली नागरिकों की संख्या अधिक होने से शनिवार को भी पुल के गेट पर कतार लगी रही। अधिकारियों के निर्देश के अनुसार एसएसबी जवान नेपाली नागरिकों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दे रहे हैं। रविवार को पहले नवरात्र के चलते सुबह से ही नेपाल जा रहे श्रद्धालु की संख्या अधिक रही।
झूला पुल सुबह छह बजे खोलकर 8:30 बजे मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान लोगों की संख्या बढ़ने लगी। एसएसबी के जवानों ने दिन में एक बजे झूलापुल खोलने की बात कही तो अधिकांश लोग बाजार में लौटने लगे। श्रद्धालुओं की संख्या देखते हुए झूला पुल पर तैनात एसएसबी जवानों ने अपने उच्च अधिकारी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
उच्चाधिकारी के आदेश पर एसएसबी के इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने सुबह 11 बजे भारत से नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए झूला पुल खोल दिया। इसके बाद 150 से अधिक श्रद्धालु नेपाल गए। झूलाघाट के व्यापारियों का कहना है कि पुल पर डामरीकरण किया जा चुका है। रंग रोगन का काम झूलापुल को नियमित खोलने के साथ भी किया जा सकता है। व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए सोमवार से पुल को समयानुसार खोलने की मांग की है।