फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jhoda, Chachari's boom in Mostamanu Festival

Pithoragarh News: मोस्टामानू महोत्सव में झोड़ा, चाचरी की धूम

Sat, 23 Sep 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jhoda, Chachari's boom in Mostamanu Festival
लछैर महाकाली मंदिर नंदा अष्टमी को मेले में उमड़ी भीड़। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। मोस्टामानू महोत्सव में शनिवार को स्कूली बच्चों के झोड़ा, चांचरी कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक पंत ने किया। कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंठ्यूड़ा, सनराइज, एशियन स्कूल, स्टैफर्ड, चिल्ड्रन नॉलेज, बजेटी, सन फ्लावर, सोर वैली, रोड़ीपाली आदि स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

व्यंजन प्रतियोगिता में धारी गांव की शशिकला जोशी, मोस्टामानू की आशा बिष्ट और यहीं की निर्मला फुलेरा ने पहले तीन स्थानों पर रहीं। निर्णायक दीप्ती, रेखा रानी, सुचिता पांडे व पंकज बिष्ट रहे। अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने की। वहां मंदिर कमेटी अध्यक्ष भगवान बिष्ट, संयोजक विरेंद्र बोहरा, प्रकाश जोशी, प्रो. जीत सिंह ज्याला, राम सिंह, करम सिह, जितेंद्र वल्दिया, गोविंद बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन

मुनस्यारी के गांवों में नंदाष्टमी पर लगा मेला
मुनस्यारी। क्षेत्र के डाडाधार, सुरिंग, रांथी, चुलकोट, बला आदि जगहों पर नंदाष्टमी का मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बाद में ढूस्का, चांचरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मां नंदा के जयकारों से गूंजा डीडीहाट
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नंदा अष्टमी पर डीडीहाट नगर में मां नंदा का भव्य डोला निकाला गया। रामलीला मैदान में पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों श्रद्धालु डोले को लेकर नंदा मंदिर पहुंचे। मंदिर में विधि विधान से नंदा देवी के डोले की पूजा की गई। नंदा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद

लछैर मेले में उमड़ा आस्था का हुजूम

पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट के अंतर्गत लछैर के महाकाली मंदिर में मां काली के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। महाकाली का डोला जब चिराली गांव से छुरमलधार होते हुए लछैर मंदिर में लाया गया तो मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
कांग्रेस विधायक मयूख महर और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मेला समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और राजस्व पुलिस तैनात रही।

लछैर के महाकाली मंदिर की काफी मान्यता है। मंदिर में समय-समय पर विशेष पूजा होती है और नंदाष्टमी को डोला उठता है। मेले के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान कुंडल महर ने सभी का आभार जताया। वहां मेला कमेटी के अध्यक्ष उमेद खनका, उपाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, जिपं सदस्य मनोज कुमार, राजू थापा, शिवम गुरूंग, ललित मोहन दिगारी, मनोज कुमार, आनंद राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed