फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jeep fell into the ditch, five injured, one missing

जीप खाई में गिरी, पांच घायल, एक लापता

Sun, 01 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 01 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into the ditch, five injured, one missing
धारचूला में खेत के पास जीप दुर्घटना में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

धारचूला से जमकू जा रही बोलेरो जीप शनिवार रात खेत गांव के पास एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। जीप में सवार एक व्यक्ति घटना के बाद से लापता बताया गया है। पुलिस टीम ने देर रात तक खाई में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। घायलों को रात ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल और थाना प्रभारी अजय साह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि पांच घायलों को रात ही में अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ लोगों ने जानकारी दी कि जीप में सवार रामलाल (52) पुत्र धर्मलाल लापता है। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। दुर्घटना में घायल जमकू निवासी पार्वती देवी (45) पत्नी रामलाल, भागीरथी देवी (35) पत्नी देवलाल, प्रवीण सिंह (9) पुत्र देवलाल, पंकू (12) पुत्र देवलाल और देवलाल (45) पुत्र कमला प्रसाद का यहां इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद जीप चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन


दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क का खराब होना बताया गया है। खेत नाले के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश के समय टूटी इस सड़क की अब तक सही ढंग से मरम्मत नहीं हो पाई है। इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। राजस्व विभाग की टीम ने रिपोर्ट अलग से तैयार कर तहसीलदार को सौंप दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed