फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jeep falls into ditch in Nepal's Darchula, eight people including two Indians killed

Pithoragarh News: नेपाल के दार्चुला में खाई में गिरी जीप, दो भारतीय सहित आठ लोगों की मौत

Fri, 15 Nov 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jeep falls into ditch in Nepal's Darchula, eight people including two Indians killed
नेपाल के दार्चुला में खाई में गिरी जीप। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला में एक जीप खाई में गिर गई। घटना में दो भारतीय सहित आठ लोगों की मौत हो गई। एक भारतीय सहित पांच घायलों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दार्चुला के मल्लिकार्जुन मंदिर में आयोजित जात में शामिल लोगों को लेकर गोकुलेश्वर लौट रही जीप संख्या म. 1 ज 338 शुक्रवार सुबह करीब चार बजे शैल्यशिखर नगरपालिका-6, बजानी के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक छत्र रावत ने बताया कि जीप में सवार दार्चुला शैल्यशिखर नगरपालिका-9, नकतड़ निवासी दिलिप बिष्ट(45), मीना लेखक(40), शैल्यशिखर नगरपालिका-5, लेक गांव निवासी विरेंद्र रावल (30), शांति रावल (30), बैतड़ी के डिलाशैनी गांव पालिका-5, नगरांऊ निवासी सुजीब बोहरा (16), डिलाशैनी-5 निवासी विरेंद्र बोहरा (50) के साथ ही भारत के यूपी के बिजनौर निवासी मोहम्मद शाकिर (45) और मोहम्मद ओसिल (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं जीप चालक दार्चुला के मल्लिकार्जुन नगरपालिका-8, पस्ती निवासी सुनील जोशी (30), बैतड़ी, डिलाशैनी गांव पालिका-5 निवासी उत्तम रोकाया (28), शैल्यशिखर नगरपालिका-5 के लेक निवासी संदीप रावल (8), भारत के पीलीभीत जिले के मारूडंडा निवासी सोहित खान (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed