फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jawan dies of brain haemorrhage

जवान की ब्रेन हैमरेज से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jawan dies of brain haemorrhage
रामेश्वर घाट पर मृत सैनिक को अंतिम विदाई देते सेना के जवान। - फोटो : PITHORAGARH
केरल में डीएससी में तैनात तोली गांव निवासी सैनिक की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। मंगलवार को रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ 16 ए कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

विण ब्लॉक के तोली गांव के रहने वाले गोविंद सिंह मेहता (57) डिफेंस सिक्योरिटी कॉप्स (डीएससी) में केरल के कन्नूर में तैनात थे। छह अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ। उन्हें तुरंत केरल के अस्पताल में भर्ती किया गया। 12 अक्तूबर की रात 2.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 31 अक्तूबर को उन्हें सेवानिवृत्त होना था।
विज्ञापन

मेहता 20 साल आर्मी में सेवा देने के बाद पिछले 13 सालों से डीएससी में सेवा दे रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, मां, दो लड़के और एक लड़की को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा राहुल सिंह सेना में है। एक बेटा और बेटी पढ़ाई कर रहे हैं। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव में लाया गया। इसके बाद रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र राहुल सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed