{"_id":"64f8c96d03759a0fd5046144","slug":"janmashtami-mela-in-gangolihat-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4195-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुमाऊंनी गीतों पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुमाऊंनी गीतों पर थिरके दर्शक
Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में निकली जन्माष्टमी की झांकी। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की दूसरी रात माया उपाध्याय, कैलाश कुमार, अल्मोड़ा सांस्कृतिक मंच के कलाकारों के नाम रही। दर्शक कुमाऊंनी गानों पर थिरकते रहे।
लोक गायिका माया उपाध्याय ने क्रीम पाउडर घिसनि किले ना, ओ मेरी निर्मला तू हिटनी किले ना गीत गाया। कलाकारों और स्कूली बच्चों ने पहाड़ी, फिल्मी, देशभक्ति के गीत, नाटक, जागर, झोड़ा, चांचरी, लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच के अध्यक्ष बबलू पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। नानू बिष्ट और त्रिभुवन बिष्ट ने संचालन किया। थानाध्यक्ष मंगल सिंह की टीम ने शांति व्यवस्था बनाई। इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीश सिंह धानिक, पीएल साह, विजय खत्री, निखिल साह, सुरेश सिंह, दिनेश साह, प्रदीप पंत आदि रहे।
गंगोलीहाट में निकाली झांकी
गंगोलीहाट। जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन नगर में झांकी निकाली गई। महिला और युवतियाें ने पारंपरिक वेशभूषा में कलशयात्रा निकाली। वासुदेव के कृष्ण को यमुना पार कराना, सुदामा के कृष्ण द्वार पर पहुंचकर उन्हें संदेश भेजना मनमोहक रहे। छोटे बच्चों ने कृष्ण-राधा के वेश में दर्शकों को लुभाया।