{"_id":"64f8cc5b2d3315cf0400db54","slug":"janmashtami-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-1726-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जन्माष्टमी पर पिथौरागढ़ में निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जन्माष्टमी पर पिथौरागढ़ में निकाली कलशयात्रा
Thu, 07 Sep 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली में चेतना पब्लिक स्कूल के बच्चे कृष्ण झांकी निकालते। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/गणाईगंगोली। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर्व पर कई मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और पूजा, अर्चना कर मन्नत मांगी। इसके लिए मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
जन्माष्टमी पर शिवाश्रम संस्थान की ओर से दो दिनी ज्ञानोदय महोत्सव आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और विशिष्ट अतिथि प्रमिला बोहरा ने किया। इससे पूर्व क्षेत्र में कलशयात्रा निकाली गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पतंजलि संस्थान के अध्यक्ष बिपिन जोशी ने संचालन किया। वहां शिवाश्रम के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जोशी, शिवाश्रम के अध्यक्ष योगाचार्य विजय प्रकाश जोशी, योगाचार्य रघुवर दत्त कापड़ी, शांतिकुंज पिथौरागढ़ के अध्यक्ष दिवाकर जोशी, लोकगायक नारायण सोराड़ी, डॉ. तारा सिंह, भगत राम, रमेश चंद्र कापड़ी, मीना चंद, जगदीश जोशी आदि रहे।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुमौड़ में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला, कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों का मंचन किया। वहां नृत्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। शिशिक्षिका हेमलता अवस्थी, तनुजा अवस्थी ने भजन गाए। प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने आभार जताया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान मड़ सिलौली में सात से 12 सितंबर तक द्वारिका दिल्ली की कृष्ण लीलाओं का सीधा प्रसारण यू ट्यूब पर दिखाया जाएगा। गणाईगंगोली में चेतना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने झांकी निकाली। गणाई गंगोली, देवराड़ी बोरा, कूना, तपोवन से सिमलता तक झांकी निकाली गई। प्रबंधक हेमा पंत और प्रधानाचार्य अल्का बोरा ने आभार जताया।