फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jajurali's line selected the way of self-employment by producing cardamom

जजुराली की रेखा ने इलायची उत्पादन कर चुनी स्वरोजगार की राह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jajurali's line selected the way of self-employment by producing cardamom
रेखा भंडारी, अध्यक्ष गुरंगघाटी आजीविका स्वत्त सहकारिता फेडरेशन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में एक ओर जहां लोग जंगली जानवरों के आतंक के चलते खेती किसानी छोड़ रहे हैं तो वहीं जजुराली की रेखा ने इलायची उत्पादन से स्वरोजगार की राह चुनी। हर साल महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के माध्यम से दो से तीन क्विंटल इलायची उत्पादन कर आजीविका को बेहतर कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष करीब 50 हजार रुपये की आय कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर जजुराली की रेखा भंडारी ने वर्ष 2011 में इलायची का उत्पादन शुरू किया। जंगल जानवर इलायची को नुकसान भी नहीं पहुंचाते। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेखा ने दो नाली भूमि से इलायची उत्पादन शुरू किया। अब हर साल करीब चार से पांच क्विंटल इलायची का उत्पादन अजंता समूह के माध्यम से हर साल कर रही हैं। रेखा ने अपने गांव की महिलाओं को एसएचजी के माध्यम से इलायची की खेती से जोड़ा। 16 समूहों की 92 महिलाएं 30 नाली भूमि पर साल का क्विंटल इलायची उगा रही हैं। शुरुआत में उनके पति सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कंधे से कंधा मिलाकर रेखा की मदद की और आज भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

रेखा को पीएम मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित
पिथौरागढ़। रेखा को इलायची उत्पादन में बेहतर कार्य करने के लिए गुजरात में हुए कार्यक्रम में तत्कालीन सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 2013 में श्रेष्ठ किसान के पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। उन्हें पुरस्कार में 51 हजार का चेक, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित दिया गया। अगस्त 2016 में पूर्व सीएम हरीश रावत ने विशिष्ट किसान का पुरस्कार दिया। उन्हें श्रेष्ठ किसान पुरस्कार से जिले से राज्यस्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिली प्रेरणा
पिथौरागढ़। वर्ष 2008 में रेखा के गांव में दाल बेचने वाला व्यापारी आया। उसने घर के पास लगे इलायची के पेड़ को देखकर इलायची खरीदने की बात कही। रेखा को मूल्य का पता नहीं होने के कारण व्यापारी ने ढाई किलो इलायची के बदले पांच किलो चना दे दिया। इसके बाद उन्हें किसी कार्यक्रम में भाग लेने पंतनगर रवाना हुई। हल्द्वानी में उन्होंने इलायची का मूल्य पूछा तो 750 रुपये मूल्य का पता चलने पर उन्होंने इलायची उत्पादन करने का दृढ़ संकल्प लिया और क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी इलायची उत्पादन के लिए प्रेरित किया। संवाद
कोट....
महिलाओं को क्षेत्र में आजीविका से जोड़ने के लिए अजंता महिला समूहों से शुरुआत की गई। लगातार महिलाओं को स्वरोजगार आजीविका के लिए प्रेरित करती रही। वर्ष 2014 में गुरंगघाटी आजीविका स्वायत्त सहायता फेडरेशन में 116 महिला समूहों को जोड़कर स्वरोजगार की राह दिखाई। आईएलएसपी ने स्वरोजगार की राह को आगे बढ़ाने में बड़ा सहयोग किया।

- रेखा भंडारी, अध्यक्ष गुरंगघाटी आजीविका स्वायत्त सहकारिता फेडरेशन, अजंता महिला समूह।
रेखा महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही क्षेत्र में महिलाओं को भी स्वरोजगार से जुड़कर प्रेरणादायी कार्य किया है। महिला समूहों सब्जी, दूध समेत अन्य उत्पादन के लिए प्रेरित किया।
- कुलदीप बिष्ट, आईएलएसपी, परियोजना प्रबंधक।

जजुराली की महिलाओं ने इलायची उत्पादन से अपना स्वरोगजार की राह चुनी।

जजुराली की महिलाओं ने इलायची उत्पादन से अपना स्वरोगजार की राह चुनी।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed