{"_id":"6835ea8b7e17fa7bf20187ef","slug":"jai-chipla-kedar-taxi-union-president-resigns-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128362-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Tue, 27 May 2025 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम मनजीत सिंह को अपना त्यापत्र देते जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केश
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर अवैध वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक स्थानीय टैक्सी यूनियन ने भी यात्रा मार्ग पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य टैक्सी यूनियन यात्रा के दौरान टैक्सी संचालकों से प्रति फेरा अलग-अलग सुविधा शुल्क ले रही हैं। अवैध वसूली पर विवाद की स्थिति को देखते हुए यूनियन के अध्यक्ष ने एसडीएम मनजीत सिंह को अपना त्यागपत्र दे दिया है।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी ने एसडीएम को त्यागपत्र देते हुए कहा कि अन्य टैक्सी यूनियन आदि कैलाश और पंचाचूली दर्शन यात्रा के दौरान सोबला, सुमुदुम, सुवा, खेत, जम्कू, गर्गुवा, खेला, स्याकुरी, जुम्मा, राथी, धारचूला देहात, कालिका, बलुवाकोट ग्रामीण, जौलजीबी बरम सहित अन्य क्षेत्रों के टैक्सी संचालकों से सुविधा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर रही हैं। उन्होंने व्यास टैक्सी यूनियन पर 300 रुपये, दारमा टैक्सी यूनियन पर 500 रुपये जबकि कुटी की एक संस्था पर 100 रुपये प्रति फेरा सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है।
धामी ने कहा कि सुविधा शुल्क न लेने की बात पर विवाद पैदा हो रहा है। अन्य टैक्सी यूनियन की इस मनमानी के विरोध में कुछ टैक्सी संचालक घटखोला में बैरियर लगाकर सुविधा शुल्क लेने का मन बना रहे हैं। स्थानीय पुलिस-प्रशासन से अवैध वसूली रोकने की मांग की गई लेकिन कोई सकारात्मक सहयोग नहीं मिला। ऐसे में वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं और जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन को भंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर टैक्सी वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली है। 30 मई को टैक्सी यूनियन और संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। - मनजीत सिंह, एसडीएम, धारचूला